किशनगंज, दिसम्बर 15 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पिपरीथान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-327ई) से बादल चौक होते हुए बंगाल सीमा तक जाने वाली लगभग 15 किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर हालत ने हजारों ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया है। गड्ढ़ों, टूट-फूट और उखड़ी परतों से बदहाल इस मार्ग को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त नाराजगी है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो 19 दिसंबर को एनएच-327ई को जाम कर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क पथरिया, बेसरबाटी, कुकुरबाघी और भातगांव पंचायतों की जीवनरेखा है। करीब तीन वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चलना जोखिम भरा हो गया है। बरसात में गड्ढ़ों में पानी भरने से हालात और बदतर हो जाते हैं, ज...