हापुड़, जनवरी 5 -- गांव नानई में शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विभागीय अधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशों का पालन करते हुए, ग्राम पंचायत ने प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हो चुकी पुरानी इमारत को ध्वस्त कर दिया है। अब यहां छात्रों के लिए आधुनिक और सुरक्षित कमरों का निर्माण किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय नानई की यह पुरानी इमारत लंबे समय से खराब हालत में थी, जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे गिराने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के सख्त निर्देशों के बाद, ग्राम प्रधान कपिल कुमार ने तुरंत कार्रवाई की। प्रधान ने पहले छात्रों के बैठने के लिए नए कमरों का निर्माण सुनिश्चित...