रायबरेली, जनवरी 27 -- रायबरेली संवाददाता। 80 के दशक में बनाया गया सुपर मार्केट जर्जर हो गया है। जर्जर भवन से आए दिन प्लास्टर के साथ में टूटकर ईंट आदि गिरती रहती है। जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोक निर्माण विभाग ने सुपर मार्केट को पहले ही जर्जर घोषित कर रखा है। इस भवन में कई पार्टी कार्यालय भी बने हैं। भवन के भूतल में बनी दुकानों में सौ से ज्यादा व्यापारियों की दुकानें भी हैं। जिनमें खरीददारी करने के लिए पूरा दिन लोग आते हैं। लोक निर्माण विभाग से नगर पालिका ने भवन को लेकर निरीक्षण आख्या मांगी थी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अवर अभियंता ने नगर पालिका को भेजे गए निरीक्षण आख्या में भवन की नींव को कमजोर बताया गया। नींव कमजोर होने से हल्का भूकंप का झटका भी पूरे भवन को धराशाई कर सकता है। लोक निर्माण विभाग ने अपनी आख्या ग...