गिरडीह, नवम्बर 27 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के सिरनाटांड़-हरियाडीह मुख्य सड़क में बड़े बड़े गड्ढे व पत्थर - बोल्डर निकल आया है। जिससे आवागमन करनेवाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बुधवार को हरियाडीह पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर समस्या से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि कई साल पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। सड़क के बनने से चहाल, कुड़ियामो, बरजोडीह, कोलडीह, बेलाकोला, हरियाडीह, सोगरा, बुतरुआटांड़, दुलौरी आदि गांवों के लोगों को आवागमन करने में सहायता होती थी। लेकिन सड़क की स्थिति जर्जर हो जाने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन करने में आये दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। मनोज मरांडी, जनार्दन हाजरा, कार्तिक हाजरा, मुकेश तुरी, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.