चंदौली, फरवरी 21 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा जमानिया मार्ग लोकमनपुर रेलवे फ्लाई ओवर से जुड़ा सैयदराजा बाजार की ओर जाने वाला सर्विस रोड कुछ ही माह में क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने पर लोगों में रोष दिख रहा है। चेताया जल्द ही सड़क मरम्मत नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। सैयदराजा जमानिया मार्ग लोकमनपुर रेलवे फ्लाई ओवर से सैयदराजा बाजार जाने वाला सर्विस रोड निर्माण के कुछ माह बाद ही खराब होने लगा है। लगभग एक साल पहले सेतू निगम के निर्माण के बाद उक्त मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ है। इससे जुड़े गांव के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत कई बार की जा चुकी है। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं किया जा रहा है। जबकि उक्त मार्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.