हापुड़, दिसम्बर 2 -- पिलखुवा। नगर पालिका परिषद के परिसर में मंगलवार को वार्ड नंबर 15 के लखपत की मढ़ैय्या ब्लॉकर के रहने वाले लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि पिछले 20 सालों से सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण वहां पर रहना ओर भी ज्यादा भयावह हो गया है। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। चंद्रपाल, जयप्रकाश, हरिचंद्र, राजकुमार ने कहा कि सड़क का निर्माण कराने के लिए काफी बार नगर पालिका के अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत की है। इसके बाद भी अधिकारी इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे है। प्रतिदिन जर्जर सड़क पर दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते है। जिससे उनको मानसिक, आर्थिक और शारीरिक हानि का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान नगर पालिका क...