मधेपुरा, फरवरी 9 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के रानीपट्टी सुखासन पंचायत स्थित वार्ड एक में रौता रानीपट्टी रोड़ से होकर कुरनवा ब्राह्मण टोला वार्ड एक जाने वाली पक्की रोड़ की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। विकास के इस दौर में भी यहां रहने वाले लोगों को सड़क की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं है। करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस रोड़ में जगह-जगह कंक्रीट उखड़ने लगे हैं और कई जगह गड्ढे बन गए हैं। जिससे इस वार्ड में रहने वाले करीब दो हजार की आबादी को आवागमन में काफी असुविधा होती है। मालूम हो कि इस वार्ड से रानीपट्टी, रौता, कुमारखंड, मधेपुरा सहित अन्य जगहों पर आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मुस्लिम, यादव व महादलित बाहुल्य क्षेत्र वाले इस वार्ड में किसान व मजदूर वर्ग के अधिकतर लोग खेती किसानी और मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। इस इलाके के लोगों क...