मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर। राहुल शब्द का अर्थ होता है दुख-मुक्त, लेकिन शहर के राहुल नगर में समस्याओं का अंबार है। मोहल्ले में प्रवेश करते ही जर्जर सड़क, जाम और टूटे नाले इसकी बदहाली बयां करते हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यहां के बाशिंदे कष्ट काट रहे हैं। बरसात में यहां घर से निकलते ही पैर गंदे पानी में रखना पड़ता है। 15 हजार की आबादी वाले इस मोहल्ले का रोड नंबर दो, पांच और तीन सबसे ज्यादा अभावग्रस्त है। स्थानीय त्रिपुरारी ओझा, ब्रजकिशोर पांडेय, शंकर, राधिका ने बताया कि मोहल्ले के ठीक उस पार सड़क से दो फीट से अधिक ऊंचाई पर नाला निर्माण हुआ है। इसके बाद से मोहल्ले के नाले का स्तर नीचे हो गया और पानी का बहाव रुक गया। नाला उफनाकर सड़क पर बहने लगा है। दुर्गंध के कारण आवागमन दुश्वार है। बरसात से पहले समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.