कोडरमा, फरवरी 10 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। गया-देवघर मुख्य मार्ग पर प्रखंड के बासोडीह गोहाल के समीप सड़क की बदहाली अब राहगीरों की जान पर भारी पड़ने लगी है। सोमवार दोपहर जर्जर सड़क के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोटो बासोडीह से गोविंदपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन बासोडीह गोहाल के पास पहुंचा, सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा बीच सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए वाहन को सीधा किया। समय रहते लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। जर्जर सड़क होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.