नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। लोनी तिराहे से गोकलपुरी तक की जर्जर सड़क इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बदहाल सड़क पर नालों का गंदा पानी बहने से लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर बढ़ते प्रदूषण और दूषित पानी बहने की समस्या पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने लोनी नगर पालिका परिषद तथा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश प्रणव त्यागी बनाम नगर पालिका परिषद लोनी एवं अन्य मामले की सुनवाई के दौरान दिया। याचिका में कहा गया था कि उचित जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इसके कारण सड़क जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है। छोटे-बड़े गड्ढों से होकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.