वाराणसी, फरवरी 18 -- पिंडरा, संवाद। करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में बद्हाल सड़कों के कारण 25 कारखानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। एग्रो पार्क की सड़कें कई साल से खराब हैं। दो-दो फीट गहरे गड्ढों के कारण ट्रकों का आवागमन तक मुश्किल है। उद्यमियों, स्टाफ के वाहन भी कारखानों तक बमुश्किल पहुंच पाते हैं। करीब चार माह पहले यूपीसीडा के तत्कालीन सीईओ मयूर माहेश्वरी ने निरीक्षण किया था। बदहाल सड़क की वजह से उनकी कार भी नहीं पहुंच पाई थी। तब सीईओ ने अधिकारियों को तत्काल सड़क बनवाने के निर्देश दिए थे, हालांकि अबतक उस निर्देश पर अमल नहीं किया गया। एग्रो पार्क एसोसिएशन करखियांव के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने कहा कि करोड़ों का राजस्व देने वाला एग्रो पार्क उपेक्षा का शिकार है। मुख्य सड़क को छोड़ दिया जाए तो हर लेन की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। माल लदे ट्रक पलट जात...