मधुबनी, मई 24 -- मधुबनी। गनी मस्जिद गली से जुबैर के घर व मंगल पोखर होते हुए पाकड़ गाछी तक जाने वाली सड़क अब सिर्फ नाम की रह गई है। जुबैर के घर से आगे की सड़क की हालत इतनी बदतर है कि वहां से निकलने से पहले लोग दस बार सोचते हैं। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की उम्मीद में कई पीढ़ियां बूढ़ी हो गईं। मोहल्ले के युवकों ने बताया कि इस मोहल्ले की बदहाली के कारण उनके रिश्ते तक टूट गए। हर दिन लगभग एक से डेढ़ फीट गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। कीचड़ और मलबा यहां की पहचान बन गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि मोहल्ले के बच्चों को स्कूल जाते वक्त अपने जूते हाथ में रखकर निकलना पड़ता है। रास्ते में कीचड़ पार करने के बाद वे बाहर जाकर जूते पहनते हैं। बारिश में हालत और बिगड़ जाती है। कई बच्चे रास्ते में भीगते हैं, फिसलते हैं और घायल होकर स्कूल पहुंचते हैं। मोहल्की की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.