सीवान, फरवरी 20 -- सीवान। जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जर्जर सड़कों की समस्या गंभीर होती जा रही है। कई प्रमुख संपर्क मार्गों पर गड्ढों की भरमार है, जिससे आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बरसात में सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से हालात और खराब हो जाते हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची और टूटी सड़कों के कारण एंबुलेंस और स्कूल वाहनों को भी आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। सड़क खराब होने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...