लखनऊ, दिसम्बर 5 -- सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की नगर निगम सीमा के तहत खराब सड़को की खबर का संज्ञान लेते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। सरोजनीनगर विधानसभा के नगर निगम क्षेत्र की जर्जर सड़कों की खबर 'हिन्दुस्तान' अखबार ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। विधायक ने खबर की कटिंग संलग्न कर प्रमुख सचिव को लिखे गए पत्र में कहा कि नगर निगम के तहत राजाबिजली पासी वार्ड द्वितीय में सैनिक सोसाइटी से स्कूटर इण्डिया से बिजनौर जाने वाली रोड को जोड़ने वाली लगभग 950 मीटर सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत असुविधा हो रही है। विधायक ने लिखा कि बंगला बाजार में सेक्टर-एल से बंगला बाजार को जोड़ने वाली लगभग 100 मीटर रोड बीते 11 वर्षों से दो वार्डो के ...