बागपत, फरवरी 3 -- दाहा। निरपुड़ा गांव में मकानों के ऊपर से होकर जा रही हाइटेंशन विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन किया। जर्जर पोल न बदले जाने पर धरने की चेतावनी दीं। निरपुड़ा गांव में मकानों के ऊपर से होकर जा रही लोहे के विद्युत पोल वाली हाइटेंशन विद्युत लाइन बेहद जर्जर हो चुकी है। लोहे के विद्युत पोल नीचे से इस तरह गल चुके है कि कभी भी गिर सकते है। ग्रामीणों ने इसकी कई बार अधिकारियो से शिकायत भी की, लेकिन अभी तक जर्जर पोल नहीं बदले गए है जबकि पोल कभी भी गिर सकते है। ग्रामीण निश्चय राणा ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कई बार मिलकर लिखित शिकायत भी की गई है लेकिन ग्रामीणों को कोई न कोई बहाना बनाकर टरका दिया जाता है। जबकि पोल गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता ह...