बागपत, जनवरी 8 -- दाहा। टीकरी कस्बे में जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग को लेकर कस्बा वासी अधिशासी अभियंता से मिले। कस्बा वासियों ने अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर शीघ्र जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की है। टीकरी कस्बे में वार्ड नंबर पांच में विद्युत लाइन जर्जर बनी हुई है। वार्ड नंबर पांच से सभासद प्रतिनिधि विकास राठी, सतेंद्र राठी, राजकुमार राठी आदि लोगों ने कस्बे के बिजली घर पर पहुंचे अधिशासी अभियंता बड़ौत द्वितीय अभय प्रताप से मिले। कस्बा वासियों ने शिकायती पत्र देकर बताया कि कई माह पहले जर्जर लाइन को बदलवाने का काम शुरू कराया गया था जिसे बीच में ही रोक दिया गया। कस्बा वासियों ने शीघ्र जर्जर लाइन का कार्य पूरा कराने की मांग की है। कस्बा वासियों ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने शीघ्र कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन...