हमीरपुर, फरवरी 23 -- कुरारा, संवाददाता। क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों से दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति हो रही है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। किसानों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जल्ला फीडर से जुड़े मलहरा गांव से जखेला गांव तक, जखेला से कुशौंली पुरवा मंदिर तक, डामर से कुशौंली गांव तक और जखेला से भैंसापाली गांव तक की विद्युत लाइनें लंबे समय से मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। कई स्थानों पर बिजली के पोल टेढ़े-मेढ़े हो गए हैं और तार झूलते नजर आ रहे हैं, जो हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। आए दिन तार टूटकर गिरने से एकल पेयजल योजना सहित अन्य जरूरी सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। भैंसापाली गांव के अरविंद कुशवाहा, उपेंद्र कुमार स...