संभल, जनवरी 29 -- नगर के वार्ड संख्या-7 में चितौरा रोड पर लगा लोहे का विद्युत पोल जर्जर हो चुका है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और गिरने की कगार पर है। समस्या के समाधान को लेकर मोहल्ले के लोग बिजली घर पहुंचे और प्रदर्शन कर जेई को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को पूर्व सभासद मोहम्मद उमर के साथ बिजली घर पहुंचे लोगों का कहना था कि इसी खंभे से पूरी कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति जुड़ी होने के कारण इसके गिरने से जनहानि के साथ-साथ बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। बरसात और तेज हवा में खंभा हिलने लगता है, जिससे हमेशा अनहोनी का डर बना हुआ है। शीघ्र पोल बदलवाए जाने की मांग की गई। इस दौरान शीला देवी, सद्दाम, असलम, रूबी जहां, कुरैशा, दिलशाद, चमन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...