दरभंगा, नवम्बर 28 -- मनीगाछी, एक संवाददाता। जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ाने को मजबूर प्रखंड क्षेत्र की बघांत पंचायत के कोरियानी दक्षिण टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका दिव्या कुमारी ने डीपीओ को पत्र लिखकर भवन की मरम्मत करवाकर बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की सुरक्षा की गुहार लगाई है। करीब एक दशक पहले बने इस भवन की दीवारों के सभी प्लास्टर झड़ गए हैं, जबकि भवन की छत भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जानलेवा बन गई है। समय-समय पर छतों से अचानक टूटकर गिरते प्लास्टर से वर्ग संचालन कार्य जोखिम भरा बन गया है। छत से प्लास्टर के गिरने से वर्ग संचालन के दौरान बच्चे एवं शिक्षिक भी चोटिल होते रहे हैं। आवेदन में उन्होंने कहा है कि इससे पहले भी इस संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। क्षतिग्रस्त विद्यालय भव...