गोंडा, जून 4 -- गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन के काफी संख्या में रेल आवास जर्जर हैं। इनमें जिंदगी दांव पर लगाकर रेल कर्मी रहने को विवश है। रेल कर्मियों ने आवासों की मरम्मत करने के लिए कई बार अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बावजूद भी जर्जर रेल आवासों सही नहीं कराए गए। गोंडा स्टेशन अंतर्गत स्थित स्टेशन कॉलोनी, सेमरा कॉलोनी, अस्पताल कॉलोनी के अलावा इंजीनियरिंग कॉलोनी के भी काफी संख्या में आवास जर्जर होकर दयनीय स्थिति में पहुंच गए हैं। इन आवासों के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इनमें जहरीले जीव जन्तु निकलते रहते हैं। जो महिलाओं और बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। कॉलोनी में साफ सफाई की भी व्यवस्था बेहतर नहीं हो पा रही है। साफ सफाई बेहतर न होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.