अलीगढ़, नवम्बर 17 -- छर्रा, संवाददाता। तहसील अतरौली के नगर पंचायत छर्रा मे कासगंज रोड से शांति निकेतन आश्रम को जाने के लिए आम रास्ता है, जिस पर श्री राम राम श्री इंटर कालेज व महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कालेज भी है, जिसमें सैकडों छात्र पढ़ने आते हैं। यह रास्ता गड्ढाें से युक्त बहुत ही खराब हालत में है। इस रास्ते पर निकलने में छात्र-छात्राओ व राहगीरों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में रास्ते पर पानी भरा रहता है, जिसके चलते गड्ढे बन गए हैं। इस रास्ते से काफी संख्या में लोग प्रति दिन निकलते हैं। पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी होती है। प्रशासन से इस रास्ते को बनवाने की ग्रामीणों ने कई बार मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस सड़क के बनने से छर्रा में लगने वाले जाम से भी लाेगों को निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने ज...