संभल, दिसम्बर 26 -- शहर में अंबेडकर मूर्ति से लेकर मालगोदाम रोड तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। हालत यह है कि इस मार्ग पर अब दोपहिया वाहन चलाना भी जोखिम भरा हो गया है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिनमें पानी भरा रहता है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मालगोदाम रोड शहर का सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है। दिनभर इस सड़क पर भारी यातायात का दबाव रहता है। इसके बावजूद लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को मजबूरी में सड़क के बीचोंबीच चलना पड़ता है, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थिति इसलिए भी गंभीर हो गई है क्योंकि रेलवे फाटक संख्या 36-बी पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में शहर में आवागमन के लिए फिलहाल यही ए...