चंदौली, फरवरी 6 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड नियामताबाद के बहादुरपुर गांव में मलहिया बस्ती से होते हुए साईयाना बस्ती में जाने वाला मार्ग काफी क्षतिग्रस्त है। मार्ग की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मार्ग का हाल यह है कि सीवर पाइप बिछाने के बाद बाद चेंबर को बनाकर उसी तरह छोड़ दिया गया है। जिससे मार्ग पर ठोकर बना हुआ है। जिससे फंसकर लोग गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोग संभलकर न चलें तो हाथ पैर टूटना निश्चित है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीण राजेंद्र ने बताया कि मार्ग बनवाने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया। उसके बावजूद आज तक किसी भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने मार्ग मरम्मत पर ध्यान नही द...