अयोध्या, अक्टूबर 6 -- बीकापुर। बीकापुर तहसील से सटे मकान में धमाके से समूचा इलाका सहम गया। आवाज सुनकर हर कोई मकान की तरफ दौड़ा। आनन फानन में पुलिस को फोन किया गया। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी से मलबा हटवाया गया। विस्फोट की आवाज से सभी को सिलेंडर फटने की आशंका थी। लेकिन सिलेंडर फटने के कोई साक्ष्य नहीं नजर आए। न ही मौके से किसी तरह का कोई अन्य विस्फोटक बरामद हुआ। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। उधर प्रशासन ने इस विस्फोट से इनकार करते हुए जर्जर मकान होने का दावा किया। ध्वस्त मकान तहसील से से दो सौ मीटर व कोतवाली से 100 की दूरी पर है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जर्जर मकान होने के कारण छत ढहने से हादसा हुआ। किसी प्रकार का विस्फोट होने के कोई साक्ष्य नहीं मिल रहा है। घायल विवेकानंद पाण्डेय बीकापुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.