आगरा, नवम्बर 10 -- थाना मंटोला क्षेत्र के ढोली खार में सोमवार शाम बड़ा हादसा टल गया। खलील और शानू के तीन मंजिला पुराने मकान की पहली मंजिल की छत अचानक गिर गई। नीचे कार्य कर रहा इलेक्ट्रिशियन राजकुमार दब गया। आवाज सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना करीब शाम 4:20 बजे की है। खलील के मकान में इलेक्ट्रिशियन राजकुमार निवासी नंदराम टीला कार्य कर रहा था। अचानक मकान की छत गिर गई। वह मलबे में दब गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घर के लोग बाहर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। ऊपर की मंजिल पर रह रहे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद राजकुमार को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पैर और सिर में चोटें आईं। हालांकि ह...