गुमला, जुलाई 23 -- जारी, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार जहां एक ओर शिक्षा में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है,वहीं दूसरी ओर स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जारी प्रखंड के राजकीय नव सृजित प्राथमिक विद्यालय बनझर इसका जीता-जागता उदाहरण है। जहां बच्चे जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई करने को विवश हैं। स्कूल का भवन 15 साल से भी अधिक पुराना है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें हैं,प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ चुका है और बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता रहता है। सीलन और नमी के कारण कमरों में पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा परास ने बताया कि स्कूल भवन काफी जर्जर हो चुका है और बारिश में कभी भी गिरने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि कई बार मरम्मत और नए भवन की मांग की जा चुकी है,लेकिन अब तक कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.