मधुबनी, फरवरी 5 -- कलुआही,निज प्रतिनिधि। कलुआही प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलाही में जर्जर भवन के बीच छात्र-छात्राएं पढ़ने को विवश हैं। विद्यालय में कुल 376 नामांकित छात्र-छात्राएं हैं, लेकिन उनके बैठने और पढ़ने के लिए पर्याप्त व सुरक्षित कमरे उपलब्ध नहीं हैं। विद्यालय परिसर में कुल सात कमरे हैं, जिनमें से पांच कमरे पूरी तरह जर्जर अवस्था में हैं। शेष दो कमरे ही तरह उपयोग योग्य हैं जिनमें से एक में विद्यालय कार्यालय संचालित होता है और दूसरे में कक्षा संचालन किया जा रहा है। भवनों की दयनीय स्थिति के कारण छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई कक्षाओं का संचालन जर्जर कमरों में किया जा रहा है, जहां छत से प्लास्टर गिरने और दीवारों में दरारें होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों में भी इस...