चंदौली, जनवरी 16 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाने के अतंर्गत कस्बा स्थित पुलिस चौकी भवन की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। आम जनता की सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी खुद जान जोखिम में डालकर काफी पुराने और क्षतिग्रस्त भवन में रहते है। मरम्मत न होने के कारण चौकी की छत और दीवारों से लगातार प्लास्टर गिरता रहता है। वहीं बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता रहता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इलिया कस्बा चौकी का निर्माण वर्ष 1919 में अंग्रेजी शासनकाल में कराया गया था। सौ साल से अधिक पुराने इस भवन की लंबे समय से कोई मरम्मत नहीं कराई गई है। चौकी प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों रहने के लिए बनाए गए आवास की हालत और भी खराब है। दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं और कई बार प्लास्टर गिरने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.