औरैया, फरवरी 21 -- अजीतमल, संवाददाता। अपर आयुक्त बृज किशोर ने ब्लॉक अजीतमल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्थाओं और अभिलेखों के रखरखाव का गहन अवलोकन किया। ब्लॉक परिसर साफ-सुथरा और व्यवस्थित मिलने पर अपर आयुक्त ने संतोष जताया और संबंधित अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में कार्य करने से कार्यक्षमता बढ़ती है और आमजन को बेहतर सेवाएं मिलती हैं। हालांकि निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने ब्लॉक की पुरानी और जर्जर इमारत देखी तो नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी अतुल यादव को निर्देश दिए कि वर्तमान भवन काफी पुराना हो चुका है, इसलिए नए ब्लॉक भवन के निर्माण के लिए शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाए और आवश्यक पत्राचार पूरा किया जाए। अपर आयुक्त ने एडीओ के विभिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.