लखनऊ, अक्टूबर 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सरकारी स्कूलों में योजनाओं को लागू करने में हीलाहवाली करने वाले जिलों को फटकार लगाई गई है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा की योजनाओं को लागू करने में दिलचस्पी न दिखाने वाले 40 जिलों को चेतावनी दी गई। साइंस पार्क बनाने को जमीन ढूंढ़ने, स्कूलों के जर्जर भवन गिराने, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) सहित अन्य कार्यों को पूरा करने का 15 दिनों का समय दिया गया है। अगर सुधार न हुआ तो सत्यापन कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों शासन स्तर पर बेसिक व माध्यमिक शिक्षा की योजनाओं की समीक्षा की गई थी। अब स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से खराब प्रदर्शन वाले जिलों को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी की गई है। जिसमें केजीबीवी में पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराने, कंपोजिट स्कूल ग्रांट, प्रशिक्षण व टीएलएम ग्रांट इत्यादि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.