गोंडा, फरवरी 6 -- मेहनौन, संवाददाता। जर्जर बिसुही पुल के निर्माण के लिए राष्ट्रीय छात्र पंचायत शनिवार से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने बताया जर्जर बिसुही पुल के निर्माण के लिए वर्षों से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। गोंडा-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का सीसी निर्माण हो जाने के बाद भी कस्बा इटियाथोक बाजार में स्थिति इकलौता जर्जर बिसुही पुल का निर्माण नहीं हो सका। जर्जर और संकरा पुल होने से आए दिन पुल के दोनों तरफ लम्बा जाम लग जाता है। इससे छात्र, राजगीर और लम्बी दूरी में सफर करने वाले लोग परेशान हो जाते है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार से पुल के निर्माण को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...