गढ़वा, मई 15 -- मझिआंव। नगर पंचायत के वार्ड तीन अंतर्गत हरिजन मुहल्ले में बिजली पोल, तार की जर्जर स्थिति है। उसके अलावा नाली व सड़क जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने उसकी जानकारी नगर पंचायत को भी कई बार दिया है। उसके बाद भी मुहल्ले में सुविधा दुरूस्त नहीं किया गया। नाराज लोगों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर अनदेखी की गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उसके लिए लिखित आवेदन कार्यपाल पदाधिकारी को दिया है। संयुक्त रूप से आवेदन देनेवालों में अवधेश कुमार, नरेश कुमार, कमल राम, रामाशीष राम, उद्देश राम, विजय राम, संजय राम, प्रभा देवी, रामलाल राम, संतोष राम सहित अन्य लोग शामिल हैं। मामले में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। बिजली विभाग और सीटी मैनेजर को अविलंब स्थल जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.