बिजनौर, फरवरी 25 -- मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल के लिए मोटे बजट से पहले बिछाई एचटी लाइन कामयाब नहीं हुई तो अब अब नंगे तारों की 33 हजार की लाइन खिंची जा रही है। शुगर मिल के सामने इलाके के लोगों ने आबादी के बीच जर्जर पेड़ों की टहनियां काटकर उसके बीच से लाइन खिंचे जाने का विरोध किया और इसे हादसे को न्यौता देना बताया। इसे लेकर डीएम व एसई से मिलने का निर्णय लिया गया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार कई साल पहले यहां जिला अस्पताल को 24 घंटे अलग आपूर्ति के लिए एचटी की केबल वाली लाइन डाली गई थी। इसमें भी खूब खर्चा किया गया, लेकिन न जाने क्यों इस लाइन को फेल बताकर अब दूसरी लाइन बिछाई जा रही है। नीरज चौधरी, योगेन्द्र पाल सिंह, ओमपाल सिंह, नीरज गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल आदि ने सोमवार को शुगर मिल के सामने पिलखन के नीचे से जर्जर हो चले पेड़ की शाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.