सिमडेगा, जनवरी 8 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाकुटोली कामडारा मुख्य रोड में स्थित सोय पुल के समीप नोटिस बोर्ड लगा दिया है। बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने पुल की स्थिति का जायजा लेते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर रोकथाम लगा दिया है। पुल के दोनों तरफ सूचना बोर्ड लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर वर्जित किया गया है। बताया गया कि बरसात से पूर्व पुल नहीं बनने से सोय, कोनसोदे, बेड़ाइरगी, सिम्हातु पंचायत क्षेत्र के हजारों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने के लिए रबई-महाबुआंग-सिकोरदा होते हुए लगभग 10-15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तक करके प्रखंड मुख्यालय आना पड़ेगा। जिससे लोगों को समय और पैसा दोनों अधिक खर्च करना पड़ेगा। विधायक सुदीप गुडिया ने मुख्यमंत्री को पुल की जर्जर स्थिति को अवगत कराते हुए नये पुल निर्माण कराने की म...