सिमडेगा, अप्रैल 29 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो से बाकु टोली जानेवाली सड़क पर बने सोय नाला पुल जर्जर हो चुका है। पुल के जर्जर होने की जानकारी मिलने के बाद डीसी अजय कुमार सिंह और एसपी सौरभ कुमार के निर्देश पर मंगलवार से पुल से सभी बड़े एंव छोटे वाहनो का आवागमन बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीओ रविभूषण प्रसाद, थाना प्रभारी सोनु कुमार ने भी पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पुल का तीन पीलर काफी जर्जर हो गया है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सीओ और थाना प्रभारी ने पुल से वाहनो के परिचालन को बंद रखने का निर्देश देते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। इधर डीसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि जर्जर पुल के कारण संभावित खतरे को देखते हुए वाहनों का परिचालन बंद रखने का निर्देश दिया गया है। डीसी ने कहा कि एनएच के अधिकारियो को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.