गिरडीह, अप्रैल 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। चैंबर ऑफ कॉमर्स गिरिडीह के जिलाध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने ईस्टर्न रेलवे और रेल मंत्री को ट्वीट करके गिरिडीह-टुंडी रोड में रेल लाईन के ऊपर अंग्रेजों के जमाने में बने ब्रिज की स्थिति से अवगत कराया है। ट्वीट के माध्यम से कहा कि गिरिडीह कोलियरी के लिए अंग्रेजों के जमाने में बिछाई गई रेल लाइन के ऊपर गिरिडीह टुंडी मार्ग पर स्थित ओवर ब्रिज सिंगल लेन तथा जर्जर अवस्था में है। बताया कि यह ओवर ब्रिज शहर के औद्योगिक क्षेत्र में जाने का एकमात्र साधन है। भारी वाहनों के गुजरने से इस पुल के कभी भी धंसने की आशंका बहुत प्रबल है और सिंगल लेन होने के कारण इसके दोनों तरफ सदा जाम लगा रहता है। इस पर त्वरित निर्णय लेकर एक डबल लेन का नया पुल बनवाने की कृपा करने की मांग की है। जाम की समस्या से गिरिडीह पुलिस को कराया अवगत :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.