गाजीपुर, नवम्बर 3 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोमती नदी पर बना करीब 60 वर्ष पुराना पुल अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। पुल की बेयरिंग खिसक गयी है। अब तक तीन पिलरों के बेयरिंग बदले जा चुके हैं और अन्य पर कार्य जारी है। फिलहाल पुल को लकड़ी और स्टील सपोर्ट के सहारे सुरक्षित किया गया है। वाराणसी गोरखपुर फोर लेन नेशनल हाईवे 31 पर गाजीपुर से वाराणसी जाने के लिए नए पुल का निर्माण हुआ था। परंतु वाराणसी से गाजीपुर की ओर जाने वाली लेन पर पुराने पुल की ही रंगाई पुताई और मरम्मत कर आवागमन के लिए छोड़ दिया गया था। जुलाई माह में स्थानीय लोगों ने पुराने पुल के बेयरिंग खिसकने की सूचना प्रशासन को दी जिसके बाद आवागमन को दूसरे लेन पर डायवर्ट कर दिया गया। विशेषज्ञों ने पुल की जांच की। जांच समिति के संस्तुति के बिना ह...