कुशीनगर, फरवरी 11 -- कुशीनगर। निज संवाददाता हाटा विकास खंड के परसौनी गांव के पास नहर पर जर्जर पुलिया से होकर हर रोज भारी वाहनों के गुजरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों की शिकायत है कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित हरपुर बरवा गांव से होकर परसौनी व अथरहां मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों गांवो के लोगों के अलावा स्कूली छात्रों का इस मार्ग से होकर आना-जाना रहता है। इस मार्ग पर पुलिया के दोनों तरफ का आधा रेलिंग गायब हो गया है और दरारें भी आ गई हैं। इससे पुल के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समस्या का समाधान अबतक नहीं हुआ। गांव के प्रधान विजय कुमार राय, ...