गंगापार, फरवरी 24 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। विकासखंड कौंधियारा अंतर्गत ढोढ़री ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय बदहाली की मार झेल रहा है। विद्यालय की बाउंड्री वॉल जगह-जगह से टूटी है और परिसर में बड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। हैंडपंप का पानी गड्ढों में भरकर जलभराव की स्थिति बना देता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। बरसात में हालात और भयावह हो जाते हैं तथा जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। विद्यालय परिसर में खड़ा बिजली का पोल और खुले तार बच्चों के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद प्रधानाचार्य और संबंधित अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। कायाकल्प योजना में धनराशि आने के दावे के बीच जमीनी हकीकत चिंताजनक है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र मरम्मत न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

हिं...