पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि जनपद भर में ग्राम पंचायत सचिवालय को सक्रिय किया जा रहा है, जिन गांवों में ग्राम पंचायत सचिवालय नहीं है। वहां पर नये सचिवालय बनाए जाएंगे। जर्जर सचिवालयों की मरम्मत अथवा नवनिर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिव और एडीओ से जर्जर भवनों की सूची मांगी गई है। सूची के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...