उरई, फरवरी 17 -- उरई। गांव में जर्जर एलटी पंच केबल को बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है टूट चुकी केबल के कारण आए दिन फॉल्ट होता है। मंगलवार को सिकरी राजा के ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा ने ज्ञापन देते हुए बताया गांव में एलटी पंच केबल जर्जर हो चुकी है। हल्की हवा में केबल में फॉल्ट हो जाता है, इससे आपूर्ति बाधित रहती है। ग्रामीणों ने बताया बार-बार बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इन दिनों परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन रात में रोशनी न होने से छात्र तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही जर्जर केबल टूटकर गिरने का खतरा है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों से केबिल बदलने की मांग की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.