उरई, फरवरी 1 -- जालौन। ग्राम पंचायत मलकपुरा में लगभग तीन दशकों से अनुपयोगी और जर्जर पड़ी इमारत को जीर्णाेद्धार कराकर उसे सामुदायिक भवन के रूप में बना दिया गया है। जीर्णाेद्धार के बाद इस भवन को अब गांधीजी से प्रेरणा लेते हुए सेवाग्राम नाम दिया गया है। ग्राम प्रधान अमित ने बताया कि सेवाग्राम सामुदायिक भवन का लोकार्पण ग्राम पंचायत के हाशिए पर खड़े उन लोगों से कराया गया, जो गांधीजी के अनुसार अंतिमजन कहलाते हैं। इसमें मलकपुरा के हरीबाबू, शेरपुर से विद्यावती और गुलाबपुरा से भूरी देवी ने फीता काटकर सेवाग्राम सामुदायिक भवन का नारियल फोड़कर लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत में पहली बार ग्रामीणों से कर लेने की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पहले चार करदाताओं को पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार द्वारा विशेष उपहार देकर सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.