महोबा, फरवरी 21 -- चरखारी, संवाददाता। खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने कार्यो की जानकारी हासिल की। सहायक विकास अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। पुस्तकालय के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। जर्जर आवासों को गिरवाकर नए आवासों का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। शनिवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। मनरेगा पटल के निरीक्षण में जानकारी हासिल की गई। स्थापना पटल का भी निरीक्षण किया गया। सीमांत , एमडीएम शेड, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल, शूल के कार्यो की जानकारी हासिल की। सीएम आवास के बारे में भी जानकारी हासिल की गई। सहायक विकास अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल की। मीटिंग हाल में विद्युत की व्यवस्था और अच्छे शौचालय के निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। विका...