मऊ, फरवरी 12 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। बड़रॉव ब्लॉक क्षेत्र के आयुर्वेदिक चिकित्सालय मादी सिपाह का भवन काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। लंबे समय से भवन निर्माण की मांग उठ रही थी। अब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने आयुर्वेदिक अस्पताल के नए भवन निर्माण का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानी शुक्ला द्वारा मंत्री को दिए गए प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह 'रिशु' ने भी मंत्री को पत्र लिखकर जर्जर भवन की स्थिति से अवगत कराया था और अस्पताल भवन निर्माण की मांग की थी। जनहित को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय के जर्जर भवन के निर्माण के लिए संबंधित विभाग को आदेशित किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.