पलामू, मई 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जरेडा ने पलामू जिले के विभिन्न व्यवसायिक संगठनों को सोलर एनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को शिवाय ब्लू होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में दिल्ली से आए हुए जे व्यास ने सोलर के विभिन्न सकारात्मक पहलुओं का सरल शब्दों में व्याख्या किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आधुनिकता के बढ़ते दौर में लोगों को पब्लिक वाहन सहित अन्य चीजों के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए ताकि वातावरण प्रदूषण की रफ्तार धीमी हो सके। बहुत सारे जीव जंतु अब नजर आने कम हो गए है। जे व्यास ने कहा कि दैनिक जीवन में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने की आदत डालना चाहिए। इससे प्रकृति को अनुकूल रखने में बड़ी मदद मिलेगी। साथ की खर्च में भी कमी आएगी। मौके पर व्यवसाई संघ के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल, अनुपम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.