धनबाद, जनवरी 21 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। भाजपा सांसद ढुलू महतो ने भौंरा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता जयदेव कुम्हार को झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार धनबाद का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। मनोनयन से समर्थकों और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को डुमरी नंबर 2 स्थित मदर टेरेसा स्कूल में समारोह आयोजित कर जयदेव का स्वागत किया गया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य किशोर कुमार महतो, रीना महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...