लखनऊ, जनवरी 28 -- फ्लैट फुट, घुटना,कमर व पैर के दर्द और गठिया पीड़ितों की घुटने से लेकर ऐड़ी तक की स्कैनिंग और इनसोल मेकिंग की प्रक्रिया सिर्फ 15 मिनट में हो सकेगी। कम्प्यूटर आधारित नई मशीन पैर की हर विकृति को बता देगी। इसके आधार जूते के इनसोल बनाकर पीड़ित को राहत दी जा सकती है। ये मशीन इंदिरानगर के सेक्टर 12 के अरविन्दों पार्क स्थित पीएंडओ रिहैब इंडिया क्लीनिक में उपलब्ध है। पीएंडओ रिहैब इंडिया के क्लीनिकल प्रोस्थेस्टिस्ट एंड आर्थोटिस्ट डॉ. आशीष सिंह का दावा है कि लखनऊ में ये पहली कम्प्यूटराइज्ड आधुनिक मशीन है। ये मशीन फिनलैंड की है। मशीन व्यक्ति के खड़े होने पर पैर को स्कैन कर लेती है। व्यक्ति के सपाट पैर, दोनों पैरों के बीच अंतर, चिपके हुए पैर व घुटना समेत जन्मजात विकृति का आकलन महज 15 मिनट में कर लेती है। मशीन के ऊपर लगी स्क्रीन पर पै...