जमशेदपुर, नवम्बर 30 -- जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात बूथ नंबर 128 और 151 के सदस्यों ने सुनी। यहां जारी बयान में सन्नी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ठीक ही कहा कि अब लोकल फोर वोकल के लिए कुछ कर गुजरने का वक्त आ गया है। यह मंत्र अब बेहद जरूरी हो गया है। सन्नी सिंह ने कहा कि मोदी जी का यह कहना ठीक ही है कि आप जब किसी से मिलें तो स्थानीय उपहार उन्हें भेटस्वरूप दें, जैसे प्रधानमंत्री ने जापान की प्रधानमंत्री को भगवान बुद्ध की चांदी की प्रतिमा और इटली की पीएम को करीमनगर की एक कला भेंट की। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि दुनिया हमारे कारीगरों की प्रतिभा को पहचाने। मन की बात सुनने वालों में रवि, महेश, किट्टू, राहुल, वंदना सिंह, राधा सिंह, विनय ठाकु...