शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में धूमधाम के साथ विदाई समारोह मनाया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने इंटर के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मिस्टर फेयरवेल सूर्यांश एवं मिस फेयरवेल सृष्टि को चुना गया। मुख्य अतिथि फादर लाइजू ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के समय दिमाग पर अधिक जोर नहीं देना चाहिए, उस समय दिमाग को फ्री रखकर परीक्षा देनी चाहिए।युवाओं पर देश का भविष्य निर्भर है इसलिए अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश तथा विद्यालय का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्य सिस्टर एविला ने कहा कि सभी बच्चे अपनी शिक्षा पूर्ण कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। छात्र छात्राओं ने नाटक, डांस, कविता, समूह नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्र छात्राओं ने स्कूल में बिताए हुए पलो को साझा किया। फादर न...