भदोही, दिसम्बर 17 -- भदोही, संवाददाता। महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के निर्देश पर मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मादक पदार्थो एवं मानव तस्करी की रोकथाम तथा बन्धुआ मजदूरी के प्रति जागरूक किया गया। थाना एएचटी एवं ऊंज टीम ने एक निजी स्कूल में जागरूकता अभियान कार्यक्रम को अभियान चलाया। छात्राओं को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मादक पदार्थों, मानव तस्करी की रोकथाम संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही पोस्टर चस्पा कर इमरजेंसी सहायता को जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नंम्बरों 108, 112, 1090, 1930,1098, 1076, 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...